BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन हिंसा और अराजकता के खिलाफ: राम सिंह ठाकुर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित प्रदर्शन और उससे जुड़े विवादों के विरोध में बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने देवकीनंदन चौक पर प्रदर्शन कर पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और आंदोलन के दौरान हिंसा, अराजकता तथा देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व भगवा ब्रिगेड बिलासपुर के संस्थापक राम सिंह ठाकुर ने किया। इस दौरान संगठन के वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। हालांकि, किसी भी आंदोलन की आड़ में हिंसा, सुरक्षा बलों पर हमला या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश का विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि देश को शिक्षित और सफल युवाओं के साथ-साथ जिम्मेदार और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक युवा पीढ़ी की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना उनका अधिकार है, लेकिन आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री को लेकर भी चिंता जताई। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ सोशल मीडिया मंचों पर देश और संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों में तथ्यों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था में कायम रह सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....