ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी के कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल: APK फाइल खोलते ही खतरे में बैंक खाता, एक क्लिक में मोबाइल हो सकता है हैक!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब ठगों ने शादी के निमंत्रण पत्र (वेडिंग कार्ड) को अपना नया हथियार बना लिया है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए बताया है कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे फर्जी डिजिटल वेडिंग कार्ड के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम उड़ाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ठग किसी अनजान या हैक किए गए परिचित नंबर से शादी का निमंत्रण भेजते हैं और साथ में “Wedding_Card.apk” या “Invitation.apk” जैसी फाइल अटैच करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करता है, उसके मोबाइल में मैलवेयर सक्रिय हो जाता है। इसके जरिए साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद एसएमएस, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं और खाते से पैसे निकाल लेते हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी .apk फाइल को डाउनलोड न करें। असली डिजिटल निमंत्रण पत्र आमतौर पर पीडीएफ, फोटो या वीडियो फॉर्मेट में भेजे जाते हैं। यदि किसी परिचित के नाम से ऐसा संदेश प्राप्त हो तो पहले फोन कर उसकी पुष्टि जरूर करें। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और मोबाइल की “Install Unknown Apps” सेटिंग को हमेशा बंद रखें। यदि गलती से ऐसी फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, मोबाइल को फैक्ट्री रीसेट करें और बैंक को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के संदेशों के प्रति सतर्क रहें और अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा मित्रों को भी जागरूक करें।कैप्शन: “एक छोटी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।”

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...