BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप, पंच ने कलेक्टर से मांगी जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्राभाठा की वार्ड क्रमांक 4 की पंच हीराबाई ने सरपंच और सचिव पर कोरे रजिस्टर में जबरन हस्ताक्षर कराने तथा 10 माह का मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में हीराबाई ने बताया कि 24 जुलाई को आयोजित ग्रामसभा में गांव के विकास से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद जब उन्होंने अपने मानदेय की मांग की, तो सरपंच और सचिव ने जल्द भुगतान का आश्वासन देते हुए किसी से चर्चा नहीं करने को कहा। उनका आरोप है कि अन्य पंचों का मानदेय दे दिया गया, लेकिन उनका 10 माह का मानदेय अब तक लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रस्ताव वाले पन्ने पर हस्ताक्षर कराने के बजाय दो पन्ने खाली छोड़कर तीसरे कोरे पन्ने पर उनसे हस्ताक्षर कराए गए। विरोध करने के बावजूद सरपंच और सचिव ने उनकी बात नहीं मानी। हीराबाई का कहना है कि भविष्य में यदि उस कोरे पन्ने पर कोई प्रस्ताव दर्ज किया जाता है, तो उसे अमान्य माना जाए। पंच ने कलेक्टर से सरपंच और सचिव के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने, कोरे पन्ने पर किए गए हस्ताक्षर को निरस्त मानने तथा 10 माह का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिकायत को जांच के लिए तुरंत मस्तूरी जनपद सीईओ जे आर भगत को सौंपा हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....