BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेकर युवक से मारपीट और लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को मुंगेलीनाका निवासी सूरज कुमार श्याम (18 वर्ष) अपने साथी योगेश कुमार की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CU-2410 से कॉलेज की जानकारी लेने जा रहा था। इसी दौरान अशोक नगर चौक, डीएलएस कॉलेज रोड के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के बाद आरोपी युवक आगे जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब सूरज ने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुरुम खदान के पास आरोपी ने अपने साथी चेतन पाल को भी बाइक में बैठा लिया। दोनों आरोपियों ने मुरुम खदान स्थित शिव मंदिर के पास युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के, लात और पत्थर से मारपीट की। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक, रेडमी मोबाइल, बोट कंपनी का एयरबड्स और 200 रुपये नगद समेत करीब 9 हजार रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और एयरबड्स बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 309(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. प्रिंस राज उर्फ जानू (29 वर्ष), पिता स्व. प्रमोद ठाकुर, निवासी तिफरा यदुनंदन नगर, सिरगिट्टी, बिलासपुर।

02. चेतन पाल (25 वर्ष), पिता ओमकार पाल, निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा, बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....