BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और गलत नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को ग्राम खैरा निवासी पीड़िता के परिजनों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 6:30 बजे नाबालिग बालिका घर के पीछे स्थित नीलगिरी प्लॉट में शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आया और उसका मुंह दबाकर उसे बुरी नीयत से जमीन पर पटक दिया। बालिका द्वारा शोर मचाने पर आरोपी अपने पिकअप वाहन से मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी के वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान सिरगिट्टी निवासी विजय कुमार साहू (26 वर्ष), पिता शिवकुमार साहू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर सिरगिट्टी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....