ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे की आदत बनी मौत की वजह: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई को काट डाला, पढ़िए पूरी खबर……

Cg NEWS; छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में मंगलवार सुबह छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान खोजराम साहू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोजराम साहू रोज शराब के नशे में घर लौटता था और परिवार वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर छोटे भाई बलराम साहू ने यह कदम उठाया। घटना के दिन भी खोजराम नशे में धुत होकर घर वालों से झगड़ा कर रहा था। जब बलराम ने उसे मना किया, तो वह और आक्रामक हो गया। गुस्से में बलराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बलराम ने कुल्हाड़ी से खोजराम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। खून ज्यादा बहने की वजह से खोजराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर खून से सनी लाश मिली, जिससे पूरा गांव सन्न रह गया। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में बलराम ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

बलराम साहू पिता स्व. महावीर साहू उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 डिपरीपारा, बिरगहनी थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!