BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के टिकरापारा क्षेत्र में रेपिडो चालक को चाकू की नोक पर धमकाकर लूट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवेंद्र गुप्ता मूल रूप से गुप्ता मोहल्ला सीपत का निवासी है और वर्तमान में टिकरापारा स्थित एक हॉस्टल में किराये से रहकर रेपिडो चालक का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह बुद्ध मल गली में ग्राहक को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राहुल गोस्वामी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और कहा कि उसने उसके दोस्त अंकुश यादव के खिलाफ झूठी शिकायत की है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब देवेंद्र ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कथित रूप से उसकी जेब से करीब 13 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड जबरन निकाल लिया। आरोप है कि आरोपी जाते समय पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद देवेंद्र ने अपने परिचित को पूरी जानकारी दी और उसके साथ सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ... बिलासपुर; ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल और जेवर चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार..चोरी के मोबाइल बेचन... मस्तूरी; नौकरी का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर रेप केस में फंसाने की धमकी..मानसिक प्रताड़ना से युव...