BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से जुड़े मामले में फरार आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका स्थानीय सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले के आरोपी पवन मतलानी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से अधिवक्ता निखिल शुक्ला ने जमानत का विरोध करते हुए मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों का हवाला दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत के इस आदेश के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। युवती का दावा है कि आरोपी अपने परिजनों के संपर्क में है और शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हुई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के शुरुआती दौर में पुलिस ने उसे बताया था कि आरोपी फिनाइल पीने के कारण अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी अब उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर सकता है, इसलिए उसकी जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मूलतः मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर निजी नौकरी कर रही है। युवती का कहना है कि वह मोहल्ले में स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने जाया करती थी, जहां उसकी पहचान दुकान संचालक पवन मतलानी से हुई। आरोप है कि आरोपी ने एक परिचित महिला के माध्यम से उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी उसे अपने कमरे और सरकंडा स्थित एक गेस्ट हाउस में ले जाता रहा, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध कई महीनों तक दुष्कर्म किया। युवती का यह भी दावा है कि आरोपी ने उसका परिचय अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से कराया था तथा शुरुआत में विवाह के लिए सहमति जताई गई, लेकिन बाद में सभी पीछे हट गए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल आरोपी फरार है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....