BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; साइबर ठगी के “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” का भंडाफोड़: 60 से अधिक साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े खाते मिले; तारबाहर पुलिस ने अंबिकापुर से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम कर रहे म्यूल अकाउंट सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों का उपयोग देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। इन खातों के खिलाफ 60 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित (19), ऋषभ साहू (24) और राजा घरानी (22) शामिल हैं। तीनों आरोपी सरगुजा जिले के अंबिकापुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 13 मई 2026 को तारबाहर पुलिस ने म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी दीपेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन से मिले तकनीकी इनपुट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अंबिकापुर निवासी इन तीनों आरोपियों की भूमिका सामने आई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि आरोपी आपस में व्हाट्सएप और मोबाइल माध्यम से विभिन्न लोगों के बैंक खातों की जानकारी साझा करते थे और संगठित रूप से “म्यूल अकाउंट” नेटवर्क संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक तकनीकी विश्लेषण में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जा रहा था। इन खातों से जुड़े मामले देश के कई राज्यों में दर्ज हैं।

क्या होता है “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट”…..

पुलिस के मुताबिक, म्यूल अकाउंट सिंडिकेट साइबर अपराधियों के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम करता है। इसमें सामान्य लोगों के बैंक खातों को कमीशन के बदले हासिल कर साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराया जाता है। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को तेजी से ट्रांसफर कर छिपाया जाता है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल फोन और बैंक ट्रांजेक्शन की विस्तृत तकनीकी जांच जारी है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...