ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार!

बलौदाबाजार-भाटापारा: (प्रांशु क्षत्रिय)  सिमगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो 430 ग्राम गांजा, दो कार और छह मोबाइल समेत कुल 25 लाख 41 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक स्विफ्ट कार में गांजा भरकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाया जा रहा है। तस्कर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आगे बलेनो कार को पायलट वाहन के रूप में चला रहे थे। सूचना पर सिमगा ओवरब्रिज और एनएच-130 पर नाकेबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालकों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्राम दामाखेड़ा स्थित खुशी वाटिका के पास स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक व्यक्ति पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा था, जबकि दूसरा कथित ग्रामीण चिकित्सक के रूप में काम करता था। आरोप है कि गिरोह इन पहचानों की आड़ लेकर तस्करी कर रहा था। मामले में थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 466/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अंतरराज्यीय नेटवर्क के सप्लायरों और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज जिले के निवासी बताए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै... सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर