BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक सहित पांच लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में आशु कुमार यादव की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AS 6106 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मयंक उपाध्याय (21) और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19), निवासी सकरी क्षेत्र, के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद की। दूसरे मामले में अटल आवास सकरी निवासी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CE 7839 चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह (22), अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू (20) और एक अपचारी बालक के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने चोरी की पल्सर भी बरामद कर ली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै... सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर