Cg bordPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का BJP कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश : बोलीं- बिना बुलाए कार्यालय में न आएं, संगठन में अनुशासन पर जोर

छत्तीसगढ़ की नई BJP प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। बोलीं- जिसे बुलाया जाए, वही कार्यालय में मौजूद रहे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने पहले ही दौरे में संगठन के कामकाज को लेकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया। रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यालय में हुई गतिविधियों के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यालय में वही कार्यकर्ता मौजूद रहें, जिन्हें बैठक या कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है।

स्मृति ईरानी ने साफ शब्दों में कहा कि बिना बुलाए या किसी विशेष काम के बिना कार्यकर्ताओं का कार्यालय में आना उचित नहीं है। उनके इस निर्देश को संगठन में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर दिए गए अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

जमीन पर बैठकर सुनी ‘मन की बात’

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ भाजपा के सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर ‘मन की बात’ सुनते नजर आए।

संगठन में अनुशासन पर जोर

प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्मृति ईरानी का यह छत्तीसगढ़ में अहम दौरा है। उनके आगमन के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर दिया गया उनका संदेश पार्टी के भीतर अनुशासन और निर्धारित बैठकों की व्यवस्था पर जोर देने वाला माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का BJP कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश : बोलीं- बिना बुलाए कार्यालय में... रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली : पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, देर रात य... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै...