ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14 घायल

कोरिया के नगर गांव के पास राजहंस बस और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए, सभी का बैकुंठपुर में इलाज जारी है....

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। हादसा चरचा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास हुआ, जहां राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग चिरमिरी से कुदरगढ़ देवी धाम में दर्शन के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे नगर गांव के पास पहुंचने के दौरान बोलेरो की सामने से आ रही राजहंस बस से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार कई लोग घायल हो गए।

हादसे में महिला की मौत

दुर्घटना में चिरमिरी के खोखापानी निवासी रितु सिंह की मौत हो गई। वहीं चार बच्चों सहित 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

108 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14... सरगुजा में हाथियों ने मचाया उत्पात : एक महीने में 12 से ज्यादा घर तोड़े, 100 हेक्टेयर से अधिक फसलें क... कोरबा के होटल में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल ने जताया विरोध, मारपी... छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का BJP कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश : बोलीं- बिना बुलाए कार्यालय में... रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली : पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, देर रात य... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार!