ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। शराब सेवन के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने से मौत के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक जोहित खरे की पुत्री मनीषा खरे के अनुसार, उनके पिता ने बताया था कि वे अपने गृह ग्राम पनगांव निवासी राजा खरे उर्फ कमल नाथ और एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर शराब और चखने का सेवन कर रहे थे। इस दौरान कुल चार लोग साथ थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि अन्य दो की हालत सामान्य बताई गई है। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। वहां से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, पार्षद रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि जोहित खरे की मौत अपोलो अस्पताल में हुई। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आने के बाद शराब की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, जहरीली या मिलावटी शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता चिकित्सकीय जांच और संबंधित जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल सकेगा। पार्षद रामखिलावन जांगड़े के निधन से नगर पंचायत क्षेत्र में शोक है। वहीं, जोहित खरे की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। अब लोगों की नजर जांच के निष्कर्षों और मौत की असल वजह के खुलासे पर टिकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै... सूरजपुर में बड़ा हादसा : रेड नदी में नहाने उतरे चार युवक डूबे, 2 की मौत और दो अब भी लापता शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो की मौत : चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब, दो की हालत गंभीर