ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली : पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, देर रात युवक गिरफ्तार

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद के बीच हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने के आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया....

रायपुर। राजधानी के रायपुर प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि पलाश तिवारी नाम के शख्स ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ विवाद करते हुए पिस्टल तान दी और इसके बाद हवा में फायर कर दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद प्रेस क्लब की सदस्यता से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी शनिवार को प्रेस क्लब पहुंचा था। यहां कुछ पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जताते हुए विवाद और गाली-गलौज करने लगा।

कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तानने का आरोप

आरोप है कि विवाद बढ़ने के दौरान पलाश तिवारी ने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दुबे पर पिस्टल तान दी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे प्रेस क्लब परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुई इस घटना से परिसर में मौजूद लोगों के बीच भय की स्थिति बन गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पुलिस से की शिकायत

घटना को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी उन्हें सदस्यों से मिली। शिकायत में कहा गया कि इस घटना से प्रेस क्लब की शांति प्रभावित हुई और परिसर में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। पलाश तिवारी पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के साथ धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

देर रात आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देर रात आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेस क्लब जैसे पत्रकारों से जुड़े परिसर में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का BJP कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश : बोलीं- बिना बुलाए कार्यालय में... रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली : पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, देर रात य... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की मौत..चार लोग थे साथ! Bilaspur में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा..दो मामलों का खुलासा; पांच लोग घेरे में! पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर भागे गांजा तस्कर..डिवाइडर से टकराई कार; 7 गिरफ्तार! गौठान के पास सज रही थी जुए की महफिल, बिलासपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा..ताश के 52 पत्तों पर लग र... बिलासपुर में बीड़ी नहीं दी तो बेल्ट से पीटा..छात्र और दोस्तों पर हमला, जान से मारने की धमकी! बिलासपुर के शिव मेडिसिटी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल..एक एमएल की जगह 10 एमएल इंजेक्शन देने का आ... बेमेतरा में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा : पेट्रोल डालते ही भड़की आग, कांग्रेस कार्यकर्ता आए चपेट म... ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर BJP का पलटवार : MP संतोष पाण्डेय बोले- हार के डर से कांग्रेस कर रही भ्रम फै...