BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को रिश्वतखोरी का वीडियो भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित केवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 610 शोभित केवट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वे एक मामले में अभियुक्तों को छोड़ने और कानूनी कार्यवाही नहीं करने के एवज में मोटी रकम (रिश्वत) की मांग करते और पैसे लेते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और खाकी की जमकर किरकिरी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई। एसएसपी बिलासपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक के इस कृत्य को गंभीर कदाचरण माना गया है। इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि जनता से अवैध वसूली या किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...