BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

समग्र शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप: भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का मामला गरमाया; ठेकेदार ने लगाया 8000 रुपये की मांग का आरोप, 6 महीने से अटका भुगतान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के समग्र शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक नगर निगम ठेकेदार ने भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कलेक्टर से की है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार दीपक महादेवा ने सकरी जोन के उसलापुर, अमेरी, घुरू और दलदलीहापारा स्थित सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा किया था। उन्हें आंशिक भुगतान तो मिल गया, लेकिन शेष राशि के लिए वे पिछले कई महीनों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं। ठेकेदार ने अपनी शिकायत में समग्र शिक्षा विभाग के सहायक समन्वयक अयाज जुनजानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भुगतान जारी करने के लिए उनसे 8000 रुपये की मांग की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि यह राशि रायपुर के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है, तभी बजट स्वीकृत होता है। पीड़ित ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसकी फाइल पिछले 6 महीनों से लंबित बताई जा रही है। लगातार प्रयासों के बाद अब उन्होंने साक्ष्यों के साथ न्याय की मांग की है। इस पूरे मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में यह चर्चा है कि क्या अब बच्चों के लिए किए गए विकास कार्यों का भुगतान भी कमीशन पर निर्भर करेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है—क्या आरोपियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....