BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या: एक सप्ताह के भीतर हत्याकांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर उसके साथ मारपीट कर बड़े पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार 4 जून को प्रार्थी आलोक सिंह ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी यशु पोर्ते और निखिल गोस्वामी के साथ होटल फोर सीजन के आगे कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने निखिल गोस्वामी को घेर लिया। मुख्य आरोपी दीपक दास उर्फ भोला ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। मौके पर पहुंचने पर निखिल गोस्वामी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। आरोपियों ने उसके सिर पर बड़े पत्थर से वार कर उसे बुरी तरह कुचल दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 11 जून को चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी (26), निखिल राव उर्फ निक्कू (24), करण दास मानिकपुरी (24) और कुश साहू उर्फ बुतरू (26) शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चरित्र शंका का विवाद सामने आया है। मामले की आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक मनमोहन कोसले तथा एसीसीयू बिलासपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...