ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके में पुलिस की दबिश, 4 युवतियों सहित 6 लोग हिरासत में!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीवी टावर के आगे और अंकुर अस्पताल के समीप स्थित एक मकान में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 4 युवतियों एवं 2 युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है तथा स्थानीय नागरिकों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ समय से उक्त मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चक्रधर नगर थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम लगभग 7 बजे संबंधित मकान पर दबिश दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मकान से 4 युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई थी, जिससे आसपास के निवासियों में असंतोष था। मामले के सामने आने के बाद नागरिकों ने मकान मालिक की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। साथ ही किरायेदारों के पुलिस सत्यापन की स्थिति स्पष्ट करने की भी आवश्यकता बताई है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है तथा उनके मोबाइल फोन और संपर्क सूत्रों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...