BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बटनदार चाकू और एक्टिवा जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा पुलिस ने अड्डेबाजी चेकिंग अभियान के दौरान धारदार बटनदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू और एक ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी एवं चाकूबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 11 जून को बीएसपी रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर होंडा एक्टिवा से घूमते हुए लोगों को भयभीत करता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल रजक (19 वर्ष), पिता दिनेश रजक, निवासी विकास नगर वार्ड क्रमांक-15, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू तथा उसकी होंडा एक्टिवा जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अड्डेबाजी या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...