BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में प्रतिबंध के बावजूद रात में बोर खनन; अवैध खुदाई से मचा हड़कंप..भूजल संरक्षण नियमों को चुनौती, स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) जिले में भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच चकरभाठा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-5 रामनगर में कथित रूप से रात के अंधेरे में अवैध बोर खनन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रामनगर स्थित एक निजी प्लॉट पर देर रात बोर खनन का कार्य किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा बिना अनुमति बोर खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद नियमों की अनदेखी कर यह कार्य कराया गया। लोगों का कहना है कि जब भूजल स्तर को बचाने के लिए पूरे जिले में सख्त निर्देश लागू हैं, तब कुछ लोग निजी हितों के लिए नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही जल संकट की स्थिति बनी हुई है। समीपस्थ बोदरी इलाके में पिछले कई महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है और अनेक परिवार रोजाना पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में प्रतिबंध के बावजूद नए बोर खनन की खबर ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि संबंधित स्थल पर बोर खनन के लिए वैध अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। जिले में भूजल संरक्षण को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल पहले ही बिना अनुमति बोर खनन पर रोक लगाने के निर्देश दे चुके हैं। ऐसे में रामनगर में सामने आए इस मामले ने प्रशासनिक निगरानी और नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...