बिलासपुर; राजस्व पखवाड़ा शिविर: पहले दिन बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी , सीपत, पचपेड़ी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर व बेलगहना तहसील के इन 24 गांवों में लगेंगे शिविर..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 7 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में पहले दिन 24 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविरों की व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण और किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल 2025 तक सभी प्राप्त आवेदनों का अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। राजस्व शिविरों में राजस्व से संबंधित लोक सेवा गारंटी की सेवाएं, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई, विवादित मामलों की सुनवाई, भू-अर्जन प्रकरणों का निराकरण और रिकॉर्ड सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जाएंगी। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदनों को शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज कर त्वरित निराकरण किया जाएगा।
पहले दिन इन गांवों में लगेंगे शिविर…….
7 अप्रैल को बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी, उर्तुम, जूना बिलासपुर (शेख गफ्फार स्कूल, तारबहार), बेलतरा तहसील के बेलतरा, नेवसा, बिल्हा तहसील के मुरकटा, बोदरी (नगर पालिका भवन), मस्तुरी तहसील के रिस्दा, बेलटुकरी, डंगनिया, सीपत तहसील के खम्हरिया, धनिया, पचपेड़ी तहसील के ओखर, सोन, तखतपुर तहसील के पाली, बांधा, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी तहसील के सकर्रा, कोड़ापुरी, टाडा, सकरी, कोटा तहसील के सेमरिया, रतनपुर तहसील के मोहदा, उमरिया दादर और बेलगहना तहसील के टाटीधार, मानिकपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एजेंडा के अनुसार मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाए और शिविरों को सफल बनाने के लिए कोटवारों व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाए।
