BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महामाया मंदिर परिसर के पास युवक की संदिग्ध मौत, पहचान में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर के समीप पार्किंग क्षेत्र में बने एक सेट में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मंदिर क्षेत्र में भीख मांगने वाले लोगों के आसपास रहता था तथा उसे अक्सर महामाया मंदिर परिसर में देखा जाता था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त और परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले लोगों और मंदिर परिसर से जुड़े व्यक्तियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। रतनपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...