ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चंगाई सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पास्टर समेत दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, पुलिस ने दस्तावेज किए जब्त

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों में एक पास्टर और एक स्थानीय निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हिंदू जागरण संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी द्वारा 11 जून को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा क्षेत्र में आयोजित एक चंगाई सभा के दौरान लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था तथा हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 439/2026 के तहत धारा 299 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने ग्राम उदयबंद पहुंचकर कार्रवाई की, जहां कथित रूप से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बद्रीनाथ बरेठ (40 वर्ष), निवासी गुड़ीपारा, ग्राम उदयबंद तथा पास्टर रथराम महिलांगे (38 वर्ष), निवासी मूलमुला को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लोगों को बीमारी के उपचार के नाम पर बुलाकर धार्मिक प्रचार-प्रसार करने की बात स्वीकार की। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित कुछ दस्तावेज एवं धार्मिक साहित्य भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...