ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह वर्षों तक करता रहा शारीरिक व आर्थिक शोषण, दुष्कर्म और 35 लाख की वसूली का आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान का गलत फायदा उठाकर एक विवाहित महिला का वर्षों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और करीब 35 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, कोतरारोड़ थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम बंजारी निवासी अनिल ईजारदार ने फेसबुक के जरिए दोबारा संपर्क स्थापित कर उसे अपने झांसे में लिया। महिला की शादी वर्ष 2013 में हो चुकी थी, लेकिन वर्ष 2019 में आरोपी ने फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे संपर्क बढ़ाया। पीड़िता के मुताबिक, 25 दिसंबर 2020 को चंद्रपुर बस स्टैंड से उसे कार में बैठाकर आरोपी गांव के पास एक खेत में ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से वह आरोपी के दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने धमकाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जेवरात व नकदी मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये की वसूली की। आरोपी लगातार और पैसों की मांग भी करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) एवं 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “अभियान संवेदना” के तहत विशेष कार्रवाई की गई। महिला थाना पुलिस ने देर रात सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में दबिश देकर आरोपी अनिल ईजारदार (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 13 Y 8772 तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हुई पहचान या दोस्ती का कोई व्यक्ति यदि ब्लैकमेलिंग, धमकी या शोषण के लिए इस्तेमाल करता है, तो महिलाएं बिना डर के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। रायगढ़ पुलिस हर पीड़िता को संवेदनशीलता के साथ सहायता और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...