ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

करही बाजार में खाद की कालाबाजारी का खुलासा, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, डीएपी खाद निर्धारित मूल्य से दोगुनी कीमत पर बेचने का आरोप, दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने और स्टॉक संबंधी अनियमितताओं के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करही बाजार स्थित बाबला कृषि केंद्र में निरीक्षण के दौरान डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खाद को निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दर पर बेचे जाने के संकेत मिले हैं। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बाबला कृषि केंद्र में अचानक निरीक्षण किया। कार्रवाई का नेतृत्व उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक ने किया। बताया गया कि निरीक्षण की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अधिकारी किसान की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान तक पहुंचे और मौके पर जांच प्रारंभ की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भारत डीएपी खाद, जिसकी कीमत लगभग 1350 रुपये प्रति बोरी है, उसे किसानों को करीब 2700 रुपये प्रति बोरी तक बेचे जाने की जानकारी मिली है। जांच में यह भी पाया गया कि दुकान में उपलब्ध खाद का कुछ स्टॉक बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित गुप्ता ट्रेडर्स से लाया गया था। स्टॉक रजिस्टर, परिवहन दस्तावेजों और विक्रय अभिलेखों के मिलान में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने खाद के स्टॉक, विक्रय रजिस्टर, बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त कर लिया है। उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयेन्द्र कंवर, कृषि निरीक्षक सीमांचल गौर एवं लोकनाथ दिवान सहित विभागीय अधिकारियों की टीम शामिल रही। कृषि विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कृषि केंद्र के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से खाद एवं बीज खरीदते समय अधिकृत रसीद लेने की अपील की है। साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की स्थिति में तत्काल विभाग को शिकायत करने का आग्रह किया है, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...