ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज बारिश में गंज पुलिस बनी फरिश्ता, नाले में गिरे व्यक्ति की बचाई जान…चूनाभट्टी अंडरब्रिज के पास नाले में गिरा था अर्धविक्षिप्त व्यक्ति, पुलिस ने सुरक्षित निकाला!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में गुरुवार शाम से जारी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच गंज पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नाले में गिरे एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गंज थाना सहित शहर के विभिन्न थानों की पेट्रोलिंग टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान गंज थाना में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र साहू एवं आरक्षक जितेश तिवेश मानझी चूनाभट्टी स्थित अंडरब्रिज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान दोनों आरक्षकों ने अंडरब्रिज के समीप नाले में एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। लगातार बारिश और अंधेरे के कारण स्थिति गंभीर थी। दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान श्रावण कुमार भगत, निवासी जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसके व्यवहार और बातचीत से प्रतीत हुआ कि वह अर्धविक्षिप्त है तथा अपने परिजनों और निवास संबंधी स्पष्ट जानकारी देने में सक्षम नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसकी आवश्यक सहायता और देखभाल की व्यवस्था की। गंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। विपरीत मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर यह साबित किया कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ... बिलासपुर; ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल और जेवर चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार..चोरी के मोबाइल बेचन... मस्तूरी; नौकरी का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर रेप केस में फंसाने की धमकी..मानसिक प्रताड़ना से युव...