BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा: शिक्षा विभाग पर सवाल; बिना अनुमति 12वीं तक संचालित हो रहा स्कूल, 8 साल से बिना मान्यता चल रही पढ़ाई!

बिलासपुर: (भारतेंदु कौशिक) जिले से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम नेवासा में संचालित मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल पिछले 8 से 10 वर्षों से बिना वैध मान्यता के चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि मान्यता समाप्त होने के बावजूद यहां 12वीं तक की पढ़ाई लगातार कराई जा रही है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहा है। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनमें मान्यता कोड प्रदर्शित करना, निर्धारित फीस नियमों का पालन और किताबों-यूनिफॉर्म के लिए दबाव न बनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। बावजूद इसके, नेवासा का यह स्कूल इन सभी नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। मामले में सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग की भूमिका को लेकर उठ रहा है। क्या विभाग को इस स्कूल की जानकारी नहीं थी, या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई? सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन खुद को जिला शिक्षा अधिकारी का रिश्तेदार बताकर कार्रवाई से बचता रहा है। यदि यह आरोप सही साबित होता है, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। शिक्षा विभाग लगातार गुणवत्ता और निगरानी के बड़े-बड़े दावे करता रहा है, लेकिन इस तरह का मामला उन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। वर्षों से बिना मान्यता स्कूल का संचालन होना प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और स्कूल पर रोक लगेगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा? फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ आखिर कब तक?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...