BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसलाने की कोशिश, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी की पहचान ग्राम बिनेका निवासी रंजीत कुमार टंडन (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य पर जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक रंजीत कुमार टंडन उस पर गलत नजर रखता था। शिकायत में बताया गया कि 15 मई 2026 को आरोपी ने नाबालिग बच्ची को पुणे घुमाने का लालच दिया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी को तलब किया गया, जहां उसने घटना को स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बच्ची को अपने साथ पुणे ले जाने की फिराक में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ से संबंधित कार्रवाई हो चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....