BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..सड़क जाम, बलवा और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बिलासपुर पुलिस ने एनएसयूआई के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है। पुलिस के अनुसार 3 जून को नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई द्वारा प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे। आरोप है कि इस दौरान यातायात व्यवस्था बाधित हुई और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 एवं 293 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज प्रकरण में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह, लक्की मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा सड़क जाम की स्थिति निर्मित होने की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और मामले को लेकर विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...