BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव…पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह में शनिवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। देर रात ग्रामीणों और परिजनों की तलाश के दौरान उसका शव लीलागर नदी में बने एनीकट के पानी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम विद्याडीह निवासी राज टण्डन उर्फ गोलू (31 वर्ष), पिता रामदास टण्डन, शनिवार शाम करीब 5 बजे लीलागर नदी में बने एनीकट में नहाने गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान ग्रामीण एनीकट पहुंचे, जहां पानी में लगभग 10 फीट दूर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान राज टण्डन उर्फ गोलू के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....