ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इश्क का खूनी खेल! संबंध बनाने के लिए बार-बार दबाव डालने से तंग आकर प्रेमिका ने पिता संग मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट..जंगल में मिला लाश, पिता पुत्री गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्यार की आड़ में एक खौफनाक हत्या की साजिश रची गई। बार-बार संबंध बनाने के दबाव से तंग आकर एक युवती ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। युवती ने प्रेमी को झांसा देकर घर बुलाया और पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को जंगल में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सुनील कुमार 22 जनवरी 2025 को राजनांदगांव न्यायालय में पेशी के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 27 जनवरी को बड़े भाई पवन कुमार उइके ने खड़गांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सुनील की आखिरी मोबाइल लोकेशन उसकी प्रेमिका सीमा साय के गांव घोड़ागांव में मिली। पुलिस पूछताछ में सीमा साय और उसके पिता नवल साय ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सुनील बार-बार सीमा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इससे परेशान होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची। 22 जनवरी की रात सीमा ने सुनील को घर बुलाया और लकड़ी से सिर पर वारकर हत्या कर दी। फिर शव को कुमुरकट्टा रोड के बांसकुप जंगल में फेंककर डालियों से ढक दिया। सुनील के कपड़े भी जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पिता-पुत्री ने हत्या छिपाने के कई प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर की मदद से मामले की परतें खोल दीं। तफ्तीश में सुनील का बैग भी घोड़ागांव के एक खेत में मिला। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...