BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर क्षेत्र में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने निजी नर्सिंग होम और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू, पति ईश्वर साहू, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थीं। उपचार के लिए वह रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान चिकित्सक ने बच्चेदानी में समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी और अपने निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में उपचार कराने को कहा। परिजनों के मुताबिक महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के लिए लगभग 15 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एनस्थीसिया दिया गया। आरोप है कि एनस्थीसिया देने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उचित उपचार देने के बजाय उसे दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। आरोप है कि बिना पर्याप्त चिकित्सकीय प्रक्रिया और दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी किए महिला को निजी वाहन से सिम्स भेजा गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने तथा एनस्थीसिया के बाद आवश्यक निगरानी नहीं रखने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच कराने की भी मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि महिला की स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया। उनका कहना है कि समय रहते उचित उपचार और चिकित्सा प्रबंधन किया जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। इधर रतनपुर पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...