BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 34 पाव अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब तथा बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में सतत निगरानी रख रही है। इसी क्रम में 16 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल निवासी सुमन भारती (36 वर्ष), पति राकेश भारती, अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब, जिसकी कुल मात्रा 6 लीटर 120 मिलीलीटर है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी तथा महिला आरक्षक सुनीता धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...