ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर एक युवती का कथित रूप से छह वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में दूसरी महिला से विवाह करने के आरोप में रायगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद निवासी सलीम (30) को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की थी। महिला ने आवेदन में बताया कि उसने हाल ही में सलीम के साथ जांजगीर-चांपा जिले के एक मंदिर में विवाह किया है, जिसके बाद उसके बेटे उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस इस आवेदन की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार को खरसिया क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती भी एसपी कार्यालय पहुंची और सलीम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सलीम से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और कई वर्षों तक विवाह का भरोसा देता रहा। युवती का आरोप है कि सलीम उसे दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर भी लेकर गया था। पीड़िता के अनुसार बाद में उसे जानकारी मिली कि सलीम किसी अन्य महिला के संपर्क में है और उससे भी विवाह का वादा कर रहा है। कुछ समय बाद आरोपी द्वारा दूसरी महिला से मंदिर में विवाह किए जाने की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से कई अन्य महिलाओं और युवतियों से बातचीत और चैटिंग करता था। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना और कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी व्यक्ति से संबंध बनाने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी लेने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...