BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र मे शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 जून 2026 को थाना मस्तुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी (33 वर्ष) के साथ उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। पीड़िता के अनुसार, उसके माता-पिता और भाई-बहन मजदूरी के लिए घर से बाहर रहते थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचकर शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी उसे 1 मई 2026 को रायपुर स्थित अपनी बहन के किराये के मकान में भी ले गया था। शिकायत के आधार पर मस्तुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी खिलावन सोनी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। पीड़िता की शिकायत पर मस्तुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...