ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरगुजिया बोलने पर 4 साल के बच्चे को नहीं मिला एडमिशन: भेदभाव के आरोप; पूर्व डिप्टी सीएम बोले..ऐसे स्कूल बंद होने चाहिए!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक निजी स्कूल पर स्थानीय भाषा बोलने के कारण 4 साल के बच्चे को एडमिशन देने से इनकार करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सौरंग किड्स एकेडमी का बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को एक सप्ताह तक डेमो क्लास में बैठाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने यह कहते हुए एडमिशन देने से मना कर दिया कि बच्चा सरगुजिया भाषा बोलता है, जिससे अन्य बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। अजित बसंत ने कहा कि शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सरगुजा में सरगुजिया बोलने के कारण बच्चे को एडमिशन नहीं दिया गया है, तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, यहां तक कि उन्हें बंद भी किया जाना चाहिए। फिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!