BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गुंडा बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी क्षेत्र का तारण निर्मलकर गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सिरगिट्टी क्षेत्र के गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात आरोपी ने महाराणा प्रताप ओवरब्रिज के पास रायपुर से आ रहे युवकों को रोककर उनसे मारपीट की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2) एवं 119(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। इन धाराओं में 10 वर्ष से अधिक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि शहर की शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....