BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय रहते पहुंचकर बचाया!

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर के वार्ड क्रमांक 7 में पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और तत्परता से कार्रवाई की और समय रहते युवक को सुरक्षित बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 निवासी 30 वर्षीय युवक पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक अनीशा कश्यप (1095) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कमरे में प्रवेश किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद युवक को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार पर आने वाला बड़ा संकट टल गया। डायल-112 टीम की तत्परता और आरक्षक अनीशा कश्यप की सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना हो रही है। घटना ने एक बार फिर साबित किया कि संकट की स्थिति में समय पर सूचना और तत्काल सहायता बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्...