BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी जान, बाथरूम में मिली लाश..14 अगस्त को आया था बंदी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बाल संप्रेक्षण गृह में एक बार फिर बंदी की मौत से हड़कंप मच गया है। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र से 14 अगस्त को दुष्कर्म के मामले में बिलासपुर लाए गए 18 वर्षीय शुभम अघरिया की मंगलवार सुबह मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम अघरिया, पिता भरत अघरिया, उम्र 18 वर्ष 10 माह, को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शुभम बाथरूम के दरवाजे पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बाल संप्रेक्षण गृह में चार बंदियों पर चौकीदार की हत्या का आरोप लगा था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और बंदी की मौत ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बाल संप्रेक्षण गृह में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या वजह है? बंदियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कितनी पुख्ता है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्...