BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; कांग्रेस भवन की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, चौक पर सामूहिक गान से जताया विरोध!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिलासपुर में जोरदार मशाल यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। राघवेंद्र राव सभा भवन से शुरू हुई मशाल यात्रा कोन्हेर गार्डन तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस भवन तक जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वहीं एकजुट हुए और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय भावना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया। इसी के विरोध में भाजपा ने प्रदेशभर में मशाल यात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं का कहना था कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा गीत है। इसके प्रति किसी भी प्रकार का कथित अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से पूरे मामले में स्पष्टीकरण की मांग भी की।

डॉ. बांधी बोले..‘ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं’

पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गौरव का राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे अवसर पर प्रत्येक भारतीय को अपने देश के प्रति गौरवान्वित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रभावना से जुड़े गीत के प्रति आपत्ति जताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषय पर इस तरह का कथित अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

रजनीश सिंह बोले..‘देश की जनता ने सब देख लिया’

पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी देशवासियों के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसके विरोध में भाजयुमो द्वारा मशाल यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के समय देशवासी पूरे सम्मान के साथ सावधान की मुद्रा में खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी विषय के कथित अपमान के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

कोन्हेर गार्डन पर गूंजा वंदे मातरम्…….

मशाल यात्रा के दौरान कोन्हेर गार्डन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!