BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800 GCV के नाम पर भेजा कोयला निकला 4203-4220 GCV!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोयला परिवहन के दौरान गुणवत्ता में कथित गड़बड़ी के मामले में हिर्री पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बृजेश जायसवाल (25 वर्ष) निवासी देऊघर, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम श्री साईं सा मिल, बिल्हा मोड़, हिर्री के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी, डिघोरा में कोयले की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आई थी। प्रार्थी आशीष केशरी ने बताया कि एसईसीएल रामपुर कोयला खदान से दो ट्रेलरों में जी-6 श्रेणी का 5500-5800 GCV वाला कोयला लोड कर कंपनी भेजा गया था। कंपनी पहुंचने के बाद वहां केमिस्ट द्वारा कोयले का लैब परीक्षण कराया गया। जांच में ट्रेलरों में आया कोयला अपेक्षित गुणवत्ता से काफी कम पाया गया। परीक्षण में कोयले की GCV क्रमशः 4203 और 4220 सामने आई। शिकायत पर हिर्री थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। करीब तीन माह से फरार चल रहे वाहन क्रमांक CG 12 S 8901 के चालक बृजेश जायसवाल को पुलिस ने 16 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्...