BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए शामिल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनसंपर्क, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की वास्तविक जरूरतों को समझने और संबंधित विभागों के समन्वय से उनके त्वरित निराकरण का लगातार प्रयास किया जा रहा है। मांगी सुख-समृद्धि की कामना जनदर्शन के बाद तोखन साहू न्यू लोको रेलवे कॉलोनी स्थित श्री मां त्रिपुर सुंदरी मरिमाई मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति द्वारा आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने विधिवत पूजन एवं दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने बहतराई स्थित श्री निखिलाश्रम में भवन निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में सामाजिक भवन निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। इसके बाद आयोजित भव्य बाइक रैली में भी उन्होंने सहभागिता की।

राठौर समाज महासम्मेलन में सामाजिक एकता पर संवाद……

तोखन साहू ग्राम गतौरा में आयोजित राठौर समाज महासम्मेलन में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए सामाजिक एकता, सहभागिता और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए क्षेत्रवासियों, आयोजन समितियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ सामाजिक सहभागिता और जनता से निरंतर संवाद ही जनसेवा की आधारशिला है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!