BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार की तैयारी..1 सितंबर से रामसेतु सरकंडा में आमरण अनशन का ऐलान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अरपा पार क्षेत्र को पृथक नगर निगम बनाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नागरिक सुरक्षा मंच ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर ऐलान किया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को तेज किया जाएगा। मंच ने 1 सितंबर से रामसेतु, सरकंडा में आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। नागरिक सुरक्षा मंच अरपा पार क्षेत्र के 22 वार्डों को मिलाकर अलग नगर निगम बनाने की मांग कर रहा है। मंच का कहना है कि पृथक नगर निगम की मांग को लेकर पिछले करीब 30 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मंच ने वर्ष 2019 में नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 19 ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर भी सवाल उठाए हैं। मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि अरपा पार क्षेत्र में लंबे समय से विकास की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अपेक्षित बुनियादी सुविधाएं अब भी नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र में पांच दशक से अधिक समय बीतने के बावजूद बेहतर सार्वजनिक गार्डन जैसी सुविधाओं का अभाव भी मंच ने मुद्दा बनाया है।

केंद्रीय मंत्री को सौंप चुके हैं ज्ञापन……..

मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि पृथक नगर निगम की मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था। मंच के अनुसार केंद्रीय मंत्री की ओर से मामले के शीघ्र निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया था। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने का आरोप मंच ने लगाया है।

आश्वासन नहीं, अब परिणाम चाहिए……

नागरिक सुरक्षा मंच ने स्पष्ट किया है कि पृथक नगर निगम के गठन को लेकर ठोस और समयबद्ध निर्णय नहीं होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। मंच ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए; वादा नहीं, हिसाब चाहिए; घोषणा नहीं, निर्णय चाहिए। इसी मांग को लेकर 1 सितंबर से रामसेतु, सरकंडा में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया गया है। अब देखना होगा कि आंदोलन से पहले या इसके बाद शासन स्तर पर इस मांग को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्...