BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा..पहले ही दो आरोपी जा चुके हैं जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में युवक से मारपीट कर उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेन्द्र छाबड़ा (33) और जोई एंथोनी (26) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी छोटू पासी उर्फ दीपू पासी ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास सुलभ के सामने वासु केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि उसके साथ हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की गई तथा पत्थर से हमला करने का प्रयास भी किया गया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद वासु को अपने साथ ले जाया गया। तारबाहर चौक के पास जब वह ऑटो में बैठा, तब दो लोगों द्वारा उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद वासु का कोई पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं फरार चल रहे जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्...