BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सीपत-07 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट aww.e-bharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
