ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण; नाबालिग उम्र से शुरू हुआ मामला, आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(N) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता (वर्तमान आयु 25 वर्ष) ने 10 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2014 में, जब वह 14 वर्ष की थी, उसी दौरान गांव के निवासी मुकेश पैंकरा (33) ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। आरोप है कि 13 अप्रैल 2014 को आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह लगातार शादी का वादा कर युवती का शोषण करता रहा। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। हाल ही में 9 अप्रैल 2026 को आरोपी ने कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे जशपुर ले जाने की बात कही, लेकिन रास्ते में फिर से उसके साथ गलत व्यवहार किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...