ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब गए युवक पर अजगर का हमला, मौत से दहशत में आया पूरा गांव, वन विभाग और पुलिस ने शुरू की तलाश…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले में अजगर के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। सरिया थाना क्षेत्र के छेवारीपाली गांव में शौच के लिए तालाब गए एक ग्रामीण पर झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक जोर-जोर से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर के चंगुल से उसे छुड़ाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जब तक वन विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक अजगर वहां से गायब हो चुका था। इसके बाद पुलिस और वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अजगर का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद छेवारीपाली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि अजगर को जल्द पकड़ा जाए और किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....