ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में हिट एंड रन : ई-रिक्शा चालक ने नशे में महिला को मारी भीषण टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में एक लापरवाह ई-रिक्शा चालक की हरकत ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चलाते हुए महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर की है, जहां एक महिला सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरा हादसा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक बेहद तेज गति में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...