Raftaar News Cg

VIDEO! सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट नहीं हो रहा जारी: अभ्यर्थियों में फूटा आक्रोश, तालाब में कराया मुंडन… युवतियां भी कराएंगी मुंडन, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अनूठे प्रदर्शन का सहारा लिया, जिसमें उन्होंने तेलीबांधा तालाब में सामूहिक मुंडन करवा दिया। इस आंदोलन के तहत अब तक 15 अभ्यर्थी अपना मुंडन करवा चुके हैं और बाद में वे गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें अपनी मांगों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो युवतियां भी अपना मुंडन करवा सकती हैं। अभ्यर्थियों का यह विरोध प्रदर्शन 29 अगस्त को शुरू हुआ था, जब वे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनकी मुख्य मांग थी कि सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा के छह साल बीत जाने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जो उनकी सहनशक्ति की सीमा से बाहर है। उनका आरोप है कि सरकार ने या तो रिजल्ट जारी किया जाए या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

रविवार को प्रदेशभर से सैकड़ों अभ्यर्थी गृहमंत्री के बंगले के बाहर जुटे और हाथों में “S.I. रिजल्ट जारी करें या इच्छा मृत्यु दें” की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा के सिविल लाइन स्थित बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी चिंता और निराशा की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उन्होंने लंबे समय से आंदोलनों के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की मांग की है। उनके अनुसार सरकार को अब साफ-साफ बताना चाहिए कि क्या रिजल्ट घोषित किया जाएगा या नहीं। यदि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो अभ्यर्थी अपने विरोध को और तेज करने की धमकी दे रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....